SNE NETWORK.AMRITSAR.
15 साल की लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैर कुदरती दुष्कर्म किया। फिर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। थाना राजासांसी की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके पति को किसी ने वीडियो दिखाई। वीडियो में उनकी 15 साल की बेटी के साथ लड़के दुष्कर्म कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने जब अपनी बेटी से पूछा तो उनकी बेटी ने बताया कि 25 अप्रैल को गुरुनूर सिंह उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां पर पहले से ही दिलप्रीत सिंह और गुरु मेहर सिंह मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ गैर कुदरती रेप किया। रेप की वीडियो बनाई और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी वीडियो को वायरल कर देंगे। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना राजासांसी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

