वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
यहां से एक बड़ी खबर सामने आई। दंपती का शव बिस्तर से मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पास में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। मौत के लिए अनु नामक महिला को जिम्मेदार ठहराया। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन क्षेत्र छेहरटा का बताया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी। आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की।
सोमवार की सुबह छेहरटा क्षेत्र के करतार नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बिस्तर से दंपती के शव हासिल हुए। बताया जा रहा है कि वारदात के बारे जानकारी पूर्व में मृतक के जानकार ने पुलिस को दी। आस पास क्षेत्र में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया। इसमें एक महिला का नाम सामने आया। पुलिस ने अपनी जांच हर पहलू पर आरंभ कर दी। मामला हत्या के साथ भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि, महिला के शव पर चोट के निशान पाए गए।