AMRITSAR….फिर से खाकी के सिपाही ने लगाया दाग………..महिला साथ करता रहा 5 वर्ष तक दुष्कर्म…….विभाग ने मामला दर्ज कर नौकरी से किया निलंबित

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

फिर से खाकी के सिपाही ने विभाग को दाग लगा दिया। महिला को गर्भवती कर उसे छोड़ दिया। पता चला कि कथित अपराधी ने महिला के साथ पूर्व में शारीरिक संबंध बनाए थे। मामला, पुलिस के उच्च अधिकारी के पास पहुंचा तो जांच पड़ताल में सिपाही कसूरवार पाया गया। उसके खिलाफ धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। कथित अपराधी की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस मामले से पुलिस विभाग की काफी बदनामी भी हुई। 

पीड़ित महिला ने बताया कि सिपाही सुनील कुमार ने उसके साथ घर में रहने लगा। वह विधवा थी। पति के मौत उपरांत अपनी बच्ची के साथ अकेली घर में रहती थी। सुनील शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। उसे यह अच्छा नहीं लगा। दबाव डालकर, उसे गर्भपात करने के लिए मजबूर किया। 

पैसे देकर एक नर्स से गर्भपात कराने के लिए बोला गया। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। वह शिकायत लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी के पास पहुंच गई। उन्होंने शिकायत के आधार पर कड़ा संज्ञान लिया। जांच के आदेश जारी किए गए। जांच-पड़ताल में सिपाही के ऊपर जितने आरोप लगे सभी सही साबित हुए। 

पुलिस प्रमुख के आदेश पर सिपाही सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। नौकरी से निलंबित कर दिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अदालत में पेश किया जा सकता हैं। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes