AMRITSAR..ये देखो दुष्ट पति…..जिसने पत्नी सहित 3 साल की बच्ची को दिया धोखा….तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी….पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

VICTIM-LADY-KAWALJIT-KAUR-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

VALMIKI-ORGANIZATION-PRESIDENT-SNE

दुष्ट पति ने ऐसा कृत्य किया है, जिसे भगवान से लेकर समाज भी नहीं माफ कर सकता है। बताया जा रहा है कि उक्त पति शादीशुदा होने के बावजूद , उसने दूसरी शादी रचा ली। पता चला है कि उसकी 3 वर्ष की एक मासूम बच्ची भी है। । पीड़ित कंवलजीत कौर न्याय पाने के लिए हर दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं। यह मामला अमृतसर की वडाली बाबा जीवन सिंह कॉलोनी से जुड़ा है। अब इस मामले को लेकर महिला के साथ वाल्मीकि समाज खड़ा हो चुका है। महिला सहित संगठन ने अमृतसर आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा तथा मांग की शीघ्र ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। 

पीड़िता, कंवलजीत कौर ने बताया कि उसने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। गुरुद्वारे में फेरे लिए गए और वह तब से अपने ससुराल में रह रही थी। इस दौरान उनकी एक तीन साल की बेटी भी हुई। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ खड़े हैं, लेकिन पति ने धोखा देते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता कंवलजीत कौर ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए। वहीं वाल्मीकि सेवा सोसाइटी ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes