वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तरफ से अटारी सीमा पर तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया गया। इस दौरान पाक रेंजर्स ने सीमा सुरक्षा बल को बधाई दी और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।डीआईजी बॉर्डर रेंज संजय गौड़ सुबह अटारी बॉर्डर पहुंचे। जहां रेड कार्पेट ने उनका स्वागत किया। उन्होंने जवानों के साथ हाथ मिलाया और आज के दिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जवानों को मिठाइयों व फलों का टोकरा देकर आज के दिन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सरहद पर तिरंगा फहरा गणतंत्र दिवस की शुरुआत की।
बता दें कि अटारी बॉर्डर पर एशिया का सबसे लंबा 418 फीट पोल पर भी तिरंगा फहराया गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय झंडा उतारने की रस्म पर आज 35 हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। देश ही नहीं, विदेश से लोग आज के दिन इस पल को यादगार बनाने के लिए सरहद पर पहुंचते हैं।