AMRITSAR-BREAKING…इस क्षेत्र में कैसे हो गई ‘ठा-ठा’….कितने हुए घायल, क्या, रही इसके पीछे असल वजह, जानेंगे, इस पूरी DETAIL-REPORT में….? 

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

यहां पर गोली चलने से एक युवक गंभीर तौर पर घायल हुआ हैं। वारदात को अंजाम देने वाला घायल का मसेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के समय घायल कमरे में कंप्यूटर का काम कर रहा था। मामला, अमृतसर के एक थाना क्षेत्र से जुुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घायल की अस्पताल में  सर्जरी चल रही है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान हरजपाल सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने 2 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। अभी किसी की गिरफ्तारी के बारे अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आपस में कुछ समय पहले कोई बातचीत दौरान विवाद हुआ था। उसी की वजह से बात गोली तक पहुंची। हथियार वैध या फिर अवैध था, इस बारे भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। घटनाक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखी जा सकती है। बीते कुछ दिनों में गोली चलने की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होना लाजिमी बन जाता है। लेकिन, जांच टीम के पुलिस अधिकारी इस केस को जल्द सुलझाने का दावा कर रहे हैं। 

.अब जानेंगे, क्या था पूरा मामला

दिन रविवार, तारीख 23 अगस्त समय करीब 12 बजे हरजपाल सिंह युवक घर में कंप्यूटर से जुड़ा एक अवश्यक काम कर रहा था। तभी उसका मसेरा भाई एक अन्य अज्ञात साथी सहित उनके घर पिस्टल सहित धावा बोलता है। फिर पिस्टल निकाल कर हरजपाल सिंह पर गोली चला देता है। गोली उसके पेट पर लगती है। खून से लथपथ वह जमीन पर गिर जाता है। कथित हमलवार मौके से फरार हो जाते है। परिवार आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर जाते है। चिकित्सकों ने उसकी तत्काल सर्जरी आरंभ कर दी है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

इधर, संबंधित थाना की पुलिस उच्च अधिकारियों सहित घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। गोली चलने के पीछ असल वजह क्या रही है, इस बारे पुलिस पता लगाने में जुट चुकी है। उनकी प्राथमिक जांच में किसी बात को लेकर पुराना विवाद सामने आ रहा है। जांच हर पहलू पर पुलिस कर रही हैं।###USA###AMRITSAR###FIRING###NEWS###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###IRELAND###NETHER-LAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes