AMRITSAR BREAKING…जानिए, कहां से गिरफ्तारी हुई आप सरपंच के हथियारों की….पूछताछ में क्या हुआ खुलासा

PAWAN KUMAR.AMRITSAR.

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में वारदात के बाद 2 शूटर छत्तीसगढ़ आ गए थे। रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपे थे। रविवार को रायपुर और पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों को अरेस्ट किया।

GANGSTER-SOCIAL-MEDIA-POST

जानकारी के मुताबिक तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रेस से पंजाब पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे हैं। दोनों शूटर का लोकेशन राजेंद्र नगर के ऋषभ अपार्टमेंट में मिला। लोकेशन कन्फर्म होने के बाद पंजाब और रायपुर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान शूटर सुखराज और कर्मवीर को ऋषभ अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने शूटरों को रायपुर कोर्ट में पेश किया।ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। रायपुर पुलिस शूटरों के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हत्या की साजिश, गैंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes