AMRITSAR BREAKING–तेजधार हथियारों से काटा डाला युवक….तड़प-तड़पकर निकली जान, कथित अपराधी हुए फरार

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

यहां पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के एक गांव से जुड़ा हैं। हत्या को अंजाम देने वालों की संख्या एक दर्जन के करीब बताई जा रही हैं। फिलहाल, सभी फरार हैं। हत्या की वजह सामने आई कि हत्यारे को शादी में हुल्लड़बाजी करने से मना किया था। पुलिस ने 1 दर्जन के करीब अपराधियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं। किसी की कोई गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। 

बताया जा रहा है कि 10 दिसंबर को गांव तेडा राजपूत में शादी का समागम था। वहां पर एक युवक हुल्लड़बाजी कर रहा था। परिजनों ने उसे ऐसा करने से मना किया। तब वहां से चला गया। बाद में एक दर्जन साथियों सहित हथियारों से लैस होकर आया। नरपिंदर सिंह श्री गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। हमलावरों ने रास्ते में उस पर तेजधार हथियारों से उसे काट डाला। 

खून से लथपथ घायल को अस्पताल लेकर जाया गया। चिकित्सकों ने कुछ समय उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 1 दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, कथित अपराधी फरार हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes