मुकेश कुमार.अमृतसर।
ये हाल देखें, गद्दार खालिस्तानियों का, जो कि देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाते हुए, हिमाचल प्रदेश की बसों को निशाना बना रहे हैं। बसों पर साफ तौर देखा जा सकता है कि कैसे इसमें खालिस्तान लिखा हुआ है। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर में स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा बस स्टैंड से जुड़ा है। देश विरोधी ताकतें खालिस्तानियों समर्थकों ने हिमाचल-प्रदेश की खड़ी बसों में काले रंग से खालिस्तान लिख दिया। मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंच चुका है। फिलहाल, किसी शीर्ष अधिकारी का बयान सामने नहीं आया। इस विवाद को देख कर ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेंगा। ऐसे में अब सरकार से लेकर प्रशासन को बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो यह मुद्दा 2 प्रदेश को छोड़ कर पूरे भारत में फैल सकता है।

जानिए…क्या था पूरा मामला
दरअसल, होली पर्व से पूर्व कुछ पंजाब के युवक भिंडरावाला की तस्वीर के झंडे लगाए अपनी बाइक पर सवार होकर कल्लू की तरफ जा रहे थे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक निवासी ने रोक कर उनसे इस झंडे को उतारने के लिए विवश किया। विवाद बढ़ गया, तब पूरे मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हुई। तब से लेकर अब तक मामला प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है।
पंजाब के सिख संगठन इस मामले को लेकर काफी आक्रोश में है। वे प्रतिदिन पंजाब की बसों को निशाना बना रहे हैं। बसों में भिंडरावाला की तस्वीरें लगा रहे हैं। ये मुद्दा तो हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में भी विपक्ष ने उठाया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पंजाब के सीएम से बातचीत कर मसला सुलझाने की अपील की है।

