AMRITSAR-BREAKING…किस पुलिस थाना में हुआ धमाका…इसके पीछे किसके जुड़े है तार, पुलिस-जांच एजेंसी जुटी जांच में..?

BLAST-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AJNALA/AMRITSAR.

पंजाब के कई पुलिस थानों के बाहर बम धमाके हो चुके हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में भिंडीसैदां थाने में रविवार-सोमवार देर रात जोरदार धमाके की आवाज गूंजी। जोरदार आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है। इस संबंध में न ही अभी तक किसी भी आतंकी संगठन की तरफ से कोई जिम्मेदारी ली गई है। 

जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच थाने के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और दशहत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि सुबह उन्हें इस संबंध में रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात मामूली धमाके जैसी आवाज का जिक्र किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक अब तक किसी प्रकार के जान-माल नुकसान की सूचना नहीं है। थाने के भीतर भी किसी सामान के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के तहत थाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes