AMRITSAR-BREAKING…..छेहरटा में निहत्थे युवक पर चला दी दनादन गोलियां ….सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी..?

CCTV-FOOTAGE-FIRING-AT-CHHEHRATA-ASR

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

देर शाम पुरानी रंजिश के चलते गोली चल गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल युवक की पहचान जसपाल सिंह के तौर पर हुई। गोली चलाने वाले एक कार में सवार थे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते कुछ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर में स्थित थाना छेहरटा के अधीन क्षेत्र नारायणगढ़ का बताया जा रहा हैं। 

..जानिए, क्या है पूरा मामला


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज देर शाम दो युवक एक XUV500 गाड़ी में सवार होकर नारायणगढ़ पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने एक युवक पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली युवक की टांग में जा लगी। बताया जा रहा है कि घायलावस्था में खुद थाने में पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना को लेकर घायल युवक के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे पर इससे पहले भी करीब 3 माह पहले 2 लोगों ने फायरिंग की थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार हरप्रीत नामक युवक और उसके एक साथी ने इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

100% LikesVS
0% Dislikes