AMRITSAR BREAKING…..धू-धू कर जली सांसद अमृतपाल की पार्टी के नेता की कार…..आरोप, पेट्रोल बम से हमला…….पुलिस ने सिरे से नकारा…. फॉरेंसिक तथा बम निरोधक टीम की ली जा रही मदद

CAR-TOTALLY-BURNT-ASR1

पवन कुमार.अमृतसर। 

SUKHDEV-ADMITTED-AT-DMC

अभी-अभी अमृतसर से बहुत बड़ी अपटेड सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी विचारधारा के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह की कार को आग लग गई है। हालांकि, पार्टी पेट्रोल बम से उन पर किसी अज्ञात द्वारा हमला करने की बात दोहरा रही है, जबकि, पुलिस ने इसे सिरे नकार दिया है। उनके मुताबिक, कार से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। घायल की हालत चिंताजनक होने की वजह से डीएमसी लुधियाना में दाखिल कराया गया। पुलिस फॉरेंसिक टीम की भी इस केस में मदद ले रही है। ताकि, सच्चाई सामने आ सकें। फिलहाल, घायल पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं हैं। 

CAR-BURNT-ASR.2

अमृतपाल की पार्टी ने क्या किया दावा..समझिए, खास रिपोर्ट में…..?

अमृतपाल की अकाली-दल-वारिस-दे-पार्टी ने दावा किया कि सुखदेव तरनतारन में हो रहे उपचुनाव में पार्टी इंचार्ज हैं। उनके नेतृत्व में चुनाव प्रचार चल रहा है। वह पीछे से जिला गुरदासपुर के रहने वाले हैं।  वह अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। हाईवे के पास उन्हें किसी अज्ञात ने कार रोकने का इशारा किया। जब कार रोकी तो अज्ञात ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। मौके से फरार हो गया। 

DCP-RAVINDERPAL-SINGH-ASR

सुखदेव की कार को आग लगा देख आस पास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वह उस समय काफी झुलस गए थे। एकदम बेहोश थे। स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। फिलहाल डीएमसी में उनका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

उधर, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने अमृतपाल की पार्टी द्वारा पेट्रोल बम से हुए हमले को सिरे नकार दिया। उनके मुताबिक, कार एक जगह खड़ी होने की वजह से प्राथमिक दृष्टिकोण से पेट्रोल बम से हमला होने की बात लग नहीं रही है। कार में एक हथियार मिला है, जांच करने पर अवैध पाया गया। फॉरेंसिक तथा बम निरोधक टीम की मदद से हर पहलू पर जांच की जा रही है। जो भी जांच में सामने आता है, उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सुखदेव पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। 

100% LikesVS
0% Dislikes