AMRITSAR BREAKING…नवजात लड़के ने लिया जन्म, घर में आई खुशियां….आरोप…अंडर ट्रेनिंग स्टाफ के ईलाज ने ले ली जान..परिवार का हंगामा, रोड जाम कर जताया विरोध…पुलिस कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

NEW-BORN-BABY-FAMILY-PROTEST-AGAINST-GNDH-SNE-NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

NEW-BORN-BABY-FATHER-SNE-NEW

श्री गुरु नानक देव अस्पताल की बच्चा वार्ड में एक नवजात की मृत्यु हो गई। आरोप अंडर ट्रेनिंग स्टाफ पर लगा है कि उनकी गलती की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। रोष स्वरूप परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ स्थानीय मजीठा रोड जाम कर प्रदर्शन किया। किसी भी तरीके से पुलिस ने इस मामले को शांत किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल, किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पीड़ित परिवार नवी आबादी का रहने वाला है। मामला, मंगलवार की अल सुबह का बताया जा रहा हैं। 

NEW-BORN-BABY-FAMILY-PROTEST-MAJITHA-ROAD-SNE-NEWS-IMAGE

जानकारी के अनुसार, नवी आबादी की रहने वाली एक गर्भवती महिला को उसके परिवार ने डिलीवरी के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल की महिला रोग विभाग में दाखिल कराया। देर रात महिला ने नवजात बच्चे (लड़के) को जन्म दिया। परिवार में एकदम खुशियां थी। परिवार ने सभी को मिठाई बांटी। उनकी खुशियां तब गम में बदल गई, जब नवजात एक बेसुध हो गया। 

NEW-BORN-BABY-DEATH-CASE-I.O-BY-SNE-NEWS-IAME

महिला के पति ने डॉक्टरों को आवाज लगाई, लेकिन, उनके मुताबिक, कोई वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित नहीं था। ऐसे में एक अंडर ट्रेनिंग ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। कुछ समय उपरांत बच्चे का सारा शरीर नीला पड़ गया। चेक किया तो वह मृत पाया गया। यह सभी आरोप पीड़ित परिवार ने उन पर लगाए हैं। गुस्साए परिवार ने अस्पताल के डॉक्टरों तथा अंडर ट्रेनिंग स्टाफ के खिलाफ रोड जाम कर विरोध किया।ऐसे में पुलिस ने वहां पहुंच कर मामला शांत कराया। फिर जाकर रोड खोल दिया गया। 

एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान उन्होंने दर्ज कर लिए हैं। दूसरी तरफ जिन-जिन पर आरोप लगा है , उनके भी बयान दर्ज किए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी कुछ सामने आएगा, उसके आधार कार्रवाई की जाएगी। किसी को बिल्कुल ही नहीं बख्शा जाएगा।  

100% LikesVS
0% Dislikes