AMRITSAR BREAKING….पुलिस-परिवार की थ्योरी में विरोधाभास..पूर्व मंत्री ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल….ऐसे में खड़ा होता है, कौन देगा, सही जवाब…?

LATEST-CRIME-SCENE-FRESH-IMAGE-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.AMRITSAR.

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका परिवार के साथ मिलने अस्पताल पहुंचे। - Dainik Bhaskar

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका परिवार के साथ मिलने अस्पताल पहुंचे। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

अमृतसर में पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे को गोली लग गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल युवक के चाचा के बेटे के पास लाइसेंसी हथियार है। युवक उसी पस्टल को हाथ में लेकर चेक कर रहा था, तभी अचानक उससे गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इससे पहले पुलिस ने बताया था कि युवक अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ा होकर कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक अज्ञात हमलावर आया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगी।

एसीपी शिव दर्शन ने कहा कि शुरुआत में परिवार ने घबराहट में अज्ञात हमलावर द्वारा गोली चलाने की बात कही थी, लेकिन गहन जांच में स्पष्ट हुआ कि यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत नहीं, बल्कि हादसावश चली गोली का मामला है। घटना देर रात करीब 11 बजे छेहरटा इलाके में हुई। घायल की पहचान सागर के नाम से हुई है। हालांकि अभी युवक का परिवार सामने नहीं आया है।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

एसीपी शिव दर्शन के अनुसार, सागर रात में घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाते के लिए निकला था। उस वक्त उसकी बहन भी पास में खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आया, उसने हेलमेट पहन रखा था। वह पास पहुंचा और सीधे पेट में गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि 17 मार्च की रात गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उनके साथ उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल युवक के चाचा के बेटे के पास लाइसेंसी हथियार है। युवक उसी पिस्टल को हाथ में लेकर चेक कर रहा था, तभी अचानक उससे गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिवार के लोग घबराहट में यह बयान दे रहे थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवक को गोली मारी है, लेकिन गहन जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि यह किसी बाहरी व्यक्ति की हरकत नहीं थी, बल्कि हथियार से गलती से खुद ही गोली चल गई। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

अस्पताल पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका व मौके मौजूद परिजन।

अस्पताल पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका व मौके मौजूद परिजन। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

उधर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने इस घटना की कड़ी निंदा की, उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है और आम लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राजकुमार ने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

100% LikesVS
0% Dislikes