AMRITSAR-BREAKING…..फिर से एक और बाबुल की परी फंदे पर चढ़ी….लालची ससुराल परिवार करता था दहेज के लिए बार-बार ”TORTURE”

FILE-IMAGE-NEWLY-MARRIED-WOMEN-ANMOL-IMAGE-BY-SNE-NETWORK

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

अभी-अभी पंजाब के अमृतसर शहर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक नवविवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना की वजह से मौत को गले लग लिया। शव उसका पंखे के साथ लटकता पाया गया। मामला, सुल्तानविंड रोड में स्थित मंदिर वाला बाजार से जुड़ा है। मरने वाली महिला की पहचान 22 वर्षीय अनमोल के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने जांच आरंभ कर दी। मामला किस-किस के खिलाफ दर्ज हुआ है, इस बारे पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पीड़ित परिवार में गम तथा ससुराल परिवार के खिलाफ आक्रोश पाया जा रहा हैं। 

..जानिए, इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला..?

अनमोल की शादी 10 माह पहले हुई थी। आरंभिक समय से ससुराल परिवार नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा हैं। उसने इस बारे अपने मायका परिवार से कभी बात नहीं की। रोज-रोज की प्रताड़ना से बेहाल होकर आत्महत्या करने का विचार बना लिया। वीरवार को घर में कोई नहीं था। मृतक महिला ने दरवाजा भीतर से बंद कर दिया। पंखे पर रस्सी डालकर खुद फंदा ले लिया। बताया जा रहा है कि उसकी मौत खाफी दर्दनाक हुई। मरने वाली के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत के जिम्मेदार ससुराल परिवार हैं। उन्होंने मांग की कि सभी के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि, उन्हें इंसाफ मिल सकें। 

मौत पर बना रहा रहस्य

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें ससुराल परिवार ने फोन कर यह जानकारी दी कि उनकी बेटी ठीक नहीं हैं, तुरंत आ जाए। जब घर आए तो देखा बेटी फंदे से लटकी हुई थी। आरोप लगाया कि बेटी का मौत पर ससुराल ने रहस्य बना कर रखा। आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर धोखे में रखा। ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी कीमत में उन्हें छोड़ना नहीं चाहिए। 

उधर, केस की जांच से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी शवगृह में रखवा दिया गया। रिपोर्ट में सब स्पष्ट हो जाएगा कि मौत की असल वजह क्या रही हैं। पीड़ित परिवार के बयान पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes