जांच में बड़ा खुलासा…..विदेश से जुड़े थे तार, बुलेटप्रूफ जैकेट भी बरामद
वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
कुख्यात अपराधी कनिश पुलिस मुठभेड़ दौरान घायल हो गया हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके 2 अन्य साथी जोड़ा फाटक निवासी वरुण भाटिया, चाटीविंड निवासी सूरज को वल्ला क्षेत्र से 2 अत्याधुनिक हथियार से गिरफ्तार कर लिया गया। जंडियाला निवासी बलजीत सिंह उर्फ बल्ली को मिलाकर कुल 4 गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि सभी के खिलाफ अलग-अलग थाना में कई मामले दर्ज है। फिलहाल, वे हाल ही में सुल्तानविंड रोड में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में लूटपाट तथा सोने का ब्रेसलेट छीन लेने के आरोप में फरार चल रहे थे। एक बुलेटप्रूफ जैकेट भी बरामद किया गया। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कथित अपराधियों से मुकाबला करने तथा उन्हें गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम को बधाई भी दी।
वारदात से जुड़ा पूरा घटनाक्रम…समझिए, खास रिपोर्ट में….?
20 नवंबर दिन वीरवार को सुल्तानविंड क्षेत्र में स्थित एक रेडीमेड दुकान में लूट हो जाती है। इस वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 4 बताई जाती है। लूट में नकदी तथा सोने का ब्रेसलेट भी अपने साथ ले जाते है। मामला, थाना सुल्तानविंड के पास आता है। पुलिस आयुक्त इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए एक विशेष टीम गठित करते है। टीम में एक एसीपी स्तर, थाना एसएचओ सहित 2 दर्जन भर के करीब टीम को नियुक्त किया जाता है।
वीरवार की देर सायं जांच टीम को सूचना मिली कि वेरका बाईपास पर कनीश नामक कुख्यात बदमाश घूम रहा है। स्थानीय पुलिस टीम के साथ जांच टीम उसे पकड़ने के लिए पीछा करती है। वह टीम पर गोलियां चला देते है। बताया जा रहा है कि उसकी तरफ से कुल 3 राउंड फायर किए गए। पुलिस ने आत्म सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की तो उसे गोली लग गई। एक टीम ने इसके अन्य साथियों का पीछा करते हुए वल्ला बाईपास पर पकड़ लिया।

