AMRITSAR BREAKING…..यहां पर चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा….जानिए, पुलिस रेड में कितने जोड़े पकड़े, मैनेजर का क्या था असल रोल……

POLICE-RAID-PRIVATE-HOTEL-AT-AMRITSAR

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यहां के एक निजी होटल से मैनेजर सहित कई युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दबिश देर रात की बताई जा रही है। होटल श्री हरिमंदिर साहिब के पास स्थित है। इन पर आरोप है कि इस होटल में युवतियां वेश्यावृत्ति का धंधा करती थी। कार्रवाई पुलिस को कई बार आई शिकायत के आधार पर की गई। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी गई। अदालत में किसी समय भी पेश किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। 

चलिए, आपको समझते है कैसे चलता था इस होटल में वेश्यावृति का धंधा 

होटल में वेश्यावृति का धंधा काफी लंबे समय से चल रहा था। यह होटल पवित्र स्थान श्री हरिमंदिर साहिब के पास है। इस धंधे से आसपास के लोग खासा परेशान थे। उन्होंने पुलिस के समक्ष कई बार लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराई। मामला, पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो सभी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने फर्जी ग्राहक को होटल भेजा, जब बातचीत होने के उपरांत दाम तथा लड़की सप्लाई करने का मामला तय हुआ, तो रंगे हाथ पुलिस की विशेष टीम ने उक्त युवती को पकड़ लिया। 

बताया जा रहा है कि जब टीम ने होटल के सभी कमरों को खंगाला तो कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। सभी का नाम तथा पूछताछ आरंभ हुई तो कई प्रकार के राज खुले।फिलहाल, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने पूरे मामले पर जानकारी देते कहा कि रेड दौरान लगभग 1 दर्जन के करीब युवतियां तथा युवकों को हिरासत में लिया। सभी ही आपत्तिजनक हालत में पाए गए। कानून के मुताबिक, सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes