मुकेश बावा.अमृतसर।
यहां की पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले 3 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी में एक थाना की पुलिस तथा सीआईए स्टाफ-3 की प्रमुख भूमिका रही। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया कि कथित अपराधी विदेश (अमेरिका) में बैठे प्रभ दासूवाल के संपर्क में थे। अब उन्होंने भारत के कई हिस्सों से अवैध हथियार बरामद किए तथा कई वारदात को अंजाम दे चुके है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित, सुखराज और जुगराज शामिल हैं, जो मोहाली के एक पीजी में रहते थे।
..इस गैंगस्टर के इशारे पर करते थे काम
प्रभ दासूवाल के निर्देश पर ये लोग हत्या की रेकी करते थे और अन्य अपराधी तत्वों (शूटरों) को हथियार सप्लाई करते थे। इन्होंने तरनतारन में भी एक व्यक्ति की रैकी की थी और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
सरपंच की हत्या भी की थी
जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में हुए सरपंच राजविंदर सिंह तलवंडी की हत्या में भी भूमिका निभाई थी। उन्होंने हत्या की रेकी की थी और शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ये थी वो टीम , जिन्होंने केस को किया ट्रेस
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर डीसीपी आलम विजय सिंह और एडीसीपी हरकमल कौर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने गहन पूछताछ में यह पता लगाया कि आरोपी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के लिए काम करते हुए गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और प्रभ दासूवाल के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

