AMRITSAR BREAKING–वारदात को अंजाम देने वाले निकले ‘HISTORY-SHEETER’ लुटेरे………बंधक बनाकर महिला के आभूषण-कार लूट ले गए….जाते-जाते 5 ROUND की FIRING

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यहां पर हालात काफी खराब हो चुके है। ग्रामीण इलाका के रहने वाले लोगों के घर में घुस कर उनके साथ लूट की जा रही है। ताजा मामला, थाना मेहता के अधीन गांव बुट्टर खुर्द के साथ है। पुलिस ने महिला रंजीत कौर के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वारदात को अंजाम सुबह साढ़े छह बजे के करीब दिया गया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से अज्ञात लुटेरों के चेहरों की पहचान की जा रही है। चारों तरफ पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। घर से कार , सोने के आभूषण, महंगे मोबाइल लूट कर ले गए। लुटेरों की तरफ 5 राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस ने खाली होल बरामद करने की पुष्टि भी की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जांच पड़ताल हर पहलू से की जा रही है। किसी को हिरासत में लेने की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। 

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को एक महिला ने घर का दरवाजा खोला। बाहर से लगभग 6 के करीब अज्ञात हथियारबंद लुटेरे घर में घुस आए। महिला को बंधक बना दिया। उसके घर से आभूषण , मोबाइल तथा कार को लूट कर चले गए। बताया जा रहा है कि इस बीच लुटेरों ने  5 राउंड फायरिंग भी की। महिला ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। पता चला है कि वारदात के समय घर में महिला अकेली थी। पता चलने पर लोगों ने महिला को छुड़ाया। 

सूचना मिलने पर थाना मेहता की पुलिस सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम भी पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस ने वहां से कुछ सुराग हासिल किए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लगभग 6 के करीब उनकी संख्या थी। सभी ने अपने चेहरे को ढक रखा था। हर किसी के पास पिस्टल तथा तेजधार हथियार थे। इससे पता चलता है कि वे पहले से आपराधिक श्रेणी के हो सकते है। जांच-पड़ताल जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज हो चुका है। 

100% LikesVS
0% Dislikes