वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर/गुरदासपुर।

सीमा सुरक्षा बल ( BSF) को पिछले 24 घंटा में पंजाब के सीमांत क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए 3 ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल टीम ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही आधा किलो से ऊपर ड्रग्स भी बरामद हुई। ध्वस्त किए गए ड्रोनस में 2 अमृतसर तथा 1 गुरदासर जिला में कामयाबी हासिल हुई। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के शीर्ष प्रवक्ता ने प्रेस रिलिज कर की।
जानिए, BSF ने अपनी रिपोर्ट में क्या कुछ खास कहां….?
BSF ने जानकारी दी कि उन्होंने अपनी ज़बरदस्त चौकसी और ऑपरेशनल सटीकता को जारी रखते हुए, पिछले 24 घंटों में पंजाब बॉर्डर पर 03 और पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। पहले BSF सैनिकों ने अमृतसर बॉर्डर पर चकलबक्श गांव के पास (DJI Mavic 300 RTK) और रोरनवाला गांव के पास (01 DJI Mavic 03 Classic) को सफलतापूर्वक बरामद किया।
वहीं, शुक्रवार सुबह एक और टेक्निकल डिटेक्शन में कहानगढ़ गांव के पास (01 DJI Mavic 3) क्लासिक ड्रोन के साथ 01 पैकेट हेरोइन (कुल वज़न- 540 ग्राम) बरामद हुई। ये बैक टू बैक रिकवरी BSF सैनिकों की प्रोफेशनल काबिलियत और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की उनकी पूरी कोशिशों का सबूत है।

