AMRITSAR BREAKING-100 की गति से दौड़ा रहा था बस को चालक..वृक्ष से जा टकराई, मची भगदड़, पूर्व मंत्री के ट्रांसपोर्ट की निकली बस

वरिष्ठ पत्रकार.मेहता (अमृतसर)। 

खचाखच सवारियों से लदी पूर्व मंत्री की निजी बस चालक की लापरवाही की वजह से सड़क किनारे वृक्ष से जा टकराई। हादसा, सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब का बताया जा रहा है। गनीमत रहा कि कोई बुरी तरह से घायल नहीं हुआ। बस छोड़ मौके से चालक तथा सह-चालक फरार हो गए। हादसा मेहता चौक से पीछे करीब 3 किलोमीटर दूरी पर हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बस की गति 100 पार थी। बस में सवारियों की भगदड़ मच गई। कुछ सवारियों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर अमृतसर से एक निजी बस मेहता चौक के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 50 सवारियां थी। एकदम बस सवारियों से खचाखच थी। दोपहर 3 बजे के करीब तेज गति से सड़क पर दौड़ा रहे चालक बस पर अपना नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे वृक्ष में जा टकराई। सवारियों एक-दूसरे पर गिर गई। बस में एकदम भगदड़ मच गई। लोग इकट्ठा हो गए। चालक तथा सह-चालक बस छोड़ कर फरार हो गए। सवारियां खुद ही इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंच गई। कितने चोटिल हुए, इस बारे प्रशासन ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। 

100% LikesVS
0% Dislikes