AMRITSAR BREAKING…4.29 लाख की लूट……पुलिस के सवालों के आगे फंस गई बहु…..उगल दिया सारा सच….. मैं, मेरे भाई ने रचा था सारा ड्रामा

लंबे समय से थी ससुर के पैसों पर नजर……बुधवार का दिन वारदात को अंजाम देने के लिए चुना गया

पुलिस का दावा…24 घंटा में केस सुलझा लिया, हर तकनीक का किया इस्तेमाल

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

1 दिन पहले शहर के गेट हकीमा क्षेत्र में एक्टिवा सवार महिला से अज्ञात ने 4.29 लाख लूट लिया था। उस वारदात को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस मामले की मास्टरमाइंड घर की बहू निकली है, जिसने अपने भाई तथा घर की नौकरानी के बेटे साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस के सवालों का जब वह ठीक से जवाब नहीं दे पाई तो आखिरकार उसने सारी सच्चाई एक-एक कर उगल दी। बुधवार का दिन इसलिए, चुना गया, क्योंकि उस दिन नकदी का हिसाब-किताब होता था। वारदात के समय मिर्च के पाउडर आंख में डालने की सभी बातें पुलिस जांच में एक साजिश निकली। ऐसे क्यों हरकत को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस बारे कोई पुष्टि नहीं की। 

महिला कोमल शर्मा तथा उसके भाई अभिजीत शर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि, नौकरानी का बेटा सुरेंद्र उर्फ सन्नी फरार बताया जा रहा है। इनसे लूट की लगभग 3 लाख राशि बरामद कर ली गई। शेष राशि अन्य अपराधी के पास है, जिसकी गिरफ्तारी होना शेष है। कथित अपराधियों के खिलाफ थाना गेट हकीमां में आपराधिक धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि पुलिस के शीर्ष अधिकारी विशालजीत सिंह ने प्रेस वार्ता दौरान की।   

….ऐसा क्यों…..यह है बहुत बड़ा सवाल

दरअसल, पता चला है कि कोमल शर्मा की अपने ससुर के साथ बिल्कुल ही नहीं बनती थी। सूत्रों से इस बात का भी पता चला है कि पैसों को लेकर कोमल का अपने ससुर के साथ कई बार विवाद हो चुका है। हर बार पति कोमल को समझता भी था, लेकिन, हालात फिर ऐसे ही बन जाते है। इस योजना में पति के हाथ नहीं होने की बात को पुलिस अधिकारी ने साफ कर दी है। उनके मुताबिक, कोमल तथा उसका भाई ही इस साजिश में प्रमुख साजिशकर्ता थे। पति को इस बात का बिल्कुल ही नहीं पता था। आपराधिक मामलों के बारे कुछ कहा नहीं जा सकता है। उस पहलू पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सुरेंद्र के पकड़े जाने पर शेष राशि हासिल की जा सकती है। वह अब तक फरार चल रहा है। उसकी मां उसके घर में नौकरानी थी। खैर, बहू की इस वारदात ने समाज के मन में बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 

इन अधिकारियों ने केस सुलझाया

बताया जा रहा है कि मामले की रिपोर्ट बुधवार थाना गेट हकीमा में केवल सिंह ने दर्ज कराई कि उनकी बहु से 4.29 लाख लूट लिया। वह एक्टिवा सवार होकर जा रही थी। उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया गया तथा उससे नकदी छीन कर अज्ञात फरार हो गया। एडीसीपी विशाल जीत सिंह ने इस केस को सुलझाने के लिए विशेष टीम नियुक्त की। इसमें एसीपी जसपाल सिंह, गेट हकीमां थाना प्रभारी मंजीत कौर, चौकी इंचार्ज रमेश कुमार को नियुक्त किया। इन्होंने वारदात के समय जहां-जहां सीसीटीवी लगे थे, वहां जाकर उसकी फुटेज को निकलवाया। फुटेज में उन्हें कुछ संदिग्ध नजर आया। 

ऐसे बाहर आई सच्चाई

दरअसल, जांच टीम को जब सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखा तो उन्होंने सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों से सवाल जवाब किया। उन्हें बहू के सवाल जवाब में कुछ संदिग्ध लगा। फिर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ के उपरांत उसने एक-एक करके सारी सच्चाई को उगल दिया। पुलिस ने उसकी साजिश में शामिल उसके भाई को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें पैसे की काफी आवश्यकता थी, इसलिए लूट की योजना बनाकर एक साजिश के तहत उसे अंजाम दिया गया। अपने किए पर उन्हें पूरा-पूरा पछतावा है। पत्नी की इस हरकत से पति काफी परेशान है।      

100% LikesVS
0% Dislikes