AMRITSAR BREAKING….BOLLYWOOD-COMEDIAN-ACTOR कपिल शर्मा दे घर बाहर हुई ‘ठा-ठा’, पुलिस जांच ‘च जुटी

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

कपिल शर्मा का अमृतसर स्थित घर, जिस पर फायरिंग हुई। इनसेट में कॉमेडियन की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

कपिल शर्मा का अमृतसर स्थित घर, जिस पर फायरिंग हुई। इनसेट में कॉमेडियन की फाइल फोटो। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को 2 राउंड फायरिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। घर और आसपास के VIP घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया। पुलिस ने DVR को कब्जे में लिया है।

कपिल शर्मा फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में

हालांकि मौके पर पहुंचे ACP कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। कपिल शर्मा फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। इससे पहले उनके कनाडा में स्थित कैफे पर 3 बार फायरिंग हुई थी।

कुछ गैर-जिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं-CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फायरिंग की घटना को लेकर कुछ गैर-जिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं। तथ्यों को स्पष्ट करने और गलत जानकारी का खंडन करने के लिए जल्द ही आधिकारिक वीडियो बयान जारी किया जाएगा। सभी से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सोर्स से जारी सही जानकारी पर ही भरोसा करें।

हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी

कपिल शर्मा का कैप्स कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में है। इस पर जुलाई, अगस्त और अक्टूबर 2025 में भी फायरिंग हुई थी। जुलाई में हुए हमले में हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी।

तब लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट वायरल हुआ था

इसके बाद अगस्त में कैफे पर फायरिंग की गई। इसमें कैफे की खिड़कियों में छह गोलियों के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया था। तब लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों का एक पोस्ट वायरल हुआ था, इसमें कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी।###USA###COMEDIAN-KAPIL-SHARMA-HOUSE-FIRING-NEWS###UK###CANADA###NEWZEALAND###AUSTRALIA###BRAZIL###FRANCE###GERMANY###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes