AMRITSAR-BREAKING….NRI ने फिरौती देने से मना किया तो मार दी गोली…..इलाज दौरान मौत, जानिए, किस क्षेत्र से जुड़ा है मामला

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

गांव धारीवाल में देर रात गोली चलने से एक NRI युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, मामला थाना राजासांसी के अधीन आने वाली पुलिस चौकी ओठियां का है। मृतक मलकीत कुछ दिन पहले ही इटली से आया था। उसने घर को बनाने का काम शुरू किया था। वहीं, घटना के समय वह अपने पिता के साथ खेतों में था। खेतों में गेहूं की बुआई कर रहा था, जब गांव के ही एक युवक ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक के पिता ने विक्रम नामक युवक पर आरोप लगाए हैं। बिक्रम गांव का ही रहने वाला है और आए दिन धमकियां देता था। उसने परिवार से फिरौती की मांग की थी। परिवार ने पैसे देने से मना कर दिया। रात आरोपी ने खेतों में काम कर रहे उनके बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes