गुरप्रीत सिंह.जंडियाला गुरु.मेहता.अमृतसर।

दिन गुरुवार, दोपहर उपरांत एक सनसनी खबर सामने आती हैं कि मेहता क्षेत्र में पुलिस ने करोड़ो की हेरोइन बरामद कर ली। खैर, पत्रकार, इस खबर का पता लगाने के लिए थाना मेहता के दरोगा जी को फोन लगाते है तो वह खबर की जानकारी देने की बजाय खुद को व्यस्त होने का हवाला देते हुए खबर संबंधित जानकारी डीएसपी जंडियाला से लेने की बात बोल फोन काट देते है। हमारे संवाददाता ने कई बार डीएसपी जंडियाला को फोन करने का प्रयास किया जाता है। बार-बार फोन करने पर नहीं उठाना, इस बात का संदेश दे दिया कि उन्होंने इस मसले पर कसम खा ली हैं।

जानेंगे..क्या है पूरी खबर….
दरअसल, मेहता पुलिस ने एक तस्कर लवप्रीत सिंह को 4 किलो से ऊपर हेरोइन सहित गिरफ्तार। हैरान करने वाली बात तो यह है पकड़ा गया तस्कर आम आदमी पार्टी (आप) का सरपंच हैं। वर्तमान में विधानसभा मजीठा क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। इतना ही नहीं उसके कब्जे से हथियार तथा गोली सिक्का भी बरामद किया गया। इतनी बड़ी खेप पाकिस्तान या फिर कौन-कौन सप्लायरों का इस केस के साथ संबंध हैं। फिलहाल, यह जांच का विषय माना जा रहा हैं। पुलिस ने थाना मेहता में मामला दर्ज कर लिया।

दिल्ली तक है संबंध
सोशल मीडिया में उसकी कुछ तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हो रही है। उन तस्वीरों से यह बात साफ हो जाती है कि पकड़े गए कथित नेता की दिल्ली दरबार के नेताओं से लेकर पंजाब के नेताओं के साथ अच्छी बनती है। वह उनका बेहद करीबी माना जाता है। खैर, इस समय का बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस टीम उसके राजनीति संबंधों को लेकर इस केस के संबंधी पूछताछ करेगी या फिर उसे ठंडे बस्ते में डाल देगी।

