AMRITSAR-BREAKING….कहां से आई महिला सरपंच के बेटे को जान से मारने की धमकी….किस गैंगस्टर ने मांगी 70 लाख की फिरौती

RANSOM-MONEY-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर के गांव मादोके की महिला सरपंच के बेटे को जान से मारने की धमकियां देकर विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने सत्तर लाख की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद विदेश बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथी सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने थाना लोपोके की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश में ट्रक ड्राइवर है और छह माह पहले अपने परिवार से मिलने पंजाब आया। उसकी विदेश में किसी के साथ वैर विरोध नहीं है। बीते साल 12 दिसंबर को उसे एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। कुछ दिन बीतने पर दोबारा कॉल आने पर जब फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने बताया कि वह रोहित गैंगस्टर बोल रहा है और उसे छोड़ेगा नहीं।

आरोपी ने धमकाया कि वह बदमाशी करता है। इसके बाद फिर उसके साथी गैंगस्टर सतीश की काॅल भी उन्होंने रिसीव की। दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देकर सत्तर लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उनकी माता गांव की सरपंच हैं और गांव के हर विकास कार्य में वह अपनी मां के साथ गांव के कई जगहों पर जाते हैं। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes