AMRITSAR-BREAKING…बदमाशों की वो करतूत….पुलिस देख रह गई दंग, जानेंगे, कैसे पकड़ा गया एक अपराधी

images 78

SNE NETWORK.AMRITSAR.

कस्बा मजीठा में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया। बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को हथियारों के बल पर धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद गोदाम से गेहूं की 357 बोरियां गाड़ी में लादकर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपों का नाम कश्मीर सिंह है और वह वेरका का रहने वाला है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता आशीष महाजन ने बताया कि वह खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और उसके पास मजीठा सर्कल में जिम्मेदारी है। मजीठा सर्कल में कई निजी एजेंसियों के गोदाम हैं, जहां अनाज का भंडारण किया जाता है। संबंधित एजेंसी के गोदाम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। रात करीब 1:15 बजे कई अज्ञात व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर गोदाम में दाखिल हुए। बदमाशों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को जान से मारने की धमकियां दीं। हथियारों के बल पर गार्डों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने एजेंसी के गोदाम में रखा गेहूं बाहर निकालना शुरू कर दिया।###USA###UK###CANADA###CRIME###NEWS###AMRITSAR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###IRELAND###

100% LikesVS
0% Dislikes