AMRITSAR BREAKING….शायद ही किसी ने सोचा होगा कि मां-बाप बेटे के हो सकते है कातिल….पिता गिरफ्तार, मां हो गई मौके से फरार

FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

मां-बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। दरअसल, घरेलू विवाद इस कद्र बढ़ गया कि मां-बाप ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर बेटे के सिर में मार दी। ईंट लगते ही बेटा जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। खून से लथपथ बेटे को देख मां मौके से फरार हो गई।जबकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया।


जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। साथ ही फरार चल रही आरोपी मां की तलाश में जुट गई है।  घटना अजनाला थाना क्षेत्र के गांव कयामपुर की है। मृतक की पहचान सिमर जंग के रूप में हुई है। सिमर की चार साल पहले नवप्रीत के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उनका एक दो साल का बेटा है। उसकी पत्नी को लेकर घर में विवाद होता था। इसी के चलते नवप्रीत कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी। शनिवार शाम बाद पत्नी को लाने की बात का विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में सिमर जंग के माता-पिता ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी माता की तलाश जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes