AMRITSAR-BREAKING…सड़क दुर्घटना में बच्चे सहित 2 की मौत……30 से ऊपर घायल, अफरा-तफरी का माहौल

ROAD-ACCIDENT-AT-KATHUNAGAL-AREA

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

पंजाब के अमृतसर से एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अभी-अभी एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो चुका हैं। इसमें 2 की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। मरने वालों में बस चालक तथा एक बच्चा बताया जा रहा है। दुर्घटना बस तथा टिप्पर की टक्कर की वजह से हुई। बस में करीब 50 सवारियां थी। घायलों को अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती किया गया। इसमें कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक दृष्टिकोण में टिप्पर चालक की गलती सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। दुर्घटना कत्थूनंगल के पास बताया जा रहा हैं। 

गुरदासपुर से अमृतसर आ रही थी बस

ये बस गुरदासपुर से अमृतसर आ रही थी। घायल यात्रियों के मुताबिक, कत्थूनंगल के पास उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ और कुछ सेकेंड में बस में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर मौजूद शख्स परमजीत सिंह का कहना है कि 5-6 लोगों की मौत हुई होगी। हमारे पहुंचने पर कई लोग घायल थे। 5-6 एंबुलेंस भी पहुंची होंगी।
पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes