AMRITSAR-CRIME….पहले पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई…अब मां ने मीडिया से मदद मांगी…..पिछले 4 माह से बच्चे को पति ने किया किडनैप

THANA AJNALA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

AJNALA-SNE-VICTIM-WOMEN-1

पति ने बेटे की किडनैपिंग कर अपनी पत्नी से  4 लाख की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने पिछले 4 माह से बच्चे को बंधक बना रखा है। और तब से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। मामला, पंजाब के सीमांत क्षेत्र गांव बहुलियां से जुड़ी है। फिलहाल, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है, जबकि, उसे पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुई। 

VICTIM-WOMEN-SON-AJNALA-SNE

…ये लगे आरोप 


पीड़िता के अनुसार, पति न सिर्फ बच्चे की बेरहमी से पिटाई करता है, बल्कि उसे नशे की गोलियां भी खिला रहा है। यही नहीं, वह वीडियो बनाकर पत्नी को भेजता है और धमकी देता है कि अगर उसने 4 लाख रुपये नहीं दिए तो बच्चे की हत्या कर उसके शव को घर या रिश्तेदारों के दरवाजे पर फेंक देगा।


मां का रो-रो कर बुरा हाल है और वह अपने बच्चे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत चार महीने पहले पुलिस को दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्चे के नाना दाना सिंह ने भी आरोप लगाया कि उनका दाेहता (नाती) उनके ही दामाद ने अगवा कर लिया है और अब उसे छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब बच्चा घर से ले जाया गया था तो वह अमृतधारी था, लेकिन अब उसके केस (बाल) कटवा दिए गए हैं, जिससे परिवार में भारी आक्रोश है। जांच अधिकारी  ने बताया कि आरोपी जिस फोन नंबर से कॉल करता था, वह अब बंद है और उसे ट्रेस करने में कठिनाई हो रही है। फिर भी,  दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes