AMRITSAR-CRIME…हवस का दरिंदा था प्रेमी….ब्लेकमेल कर प्रेमिका का किया होटल में बलात्कार….मौके से हो गया फरार, पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार मार रही छापेमारी

RAPE VICTIM IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

पवन कुमार.अमृतसर।  

यहां पर एक साथ बलात्कार हुआ। बलात्कार श्री हरमंदिर साहिब के पास एक होटल में हुआ पीड़ित युवती हांगकांग में नौकरी करती है। पीछे से वह राजस्थान की रहने वाली है। कथित अपराधी की पहचान मोगा के रहने वाले सुखदीप सिंह के तौर पर हुई। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। 

शादी करने का किया था वादा


राजस्थान की रहने वाली 28 साल की युवती ने कोतवाली थाने की पुलिस को बताया कि वह डेढ़ साल हांगकांग में नौकरी कर चुकी है। मोगा के मिनियां गांव निवासी सुखदीप सिंह के साथ उनकी पुरानी जान पहचान थी। लगभग चार साल तक आरोपी उसके साथ बातचीत कर रहा था। आरोपी ने उसे यकीन दिलाया कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। इस बीच आरोपी ने युवती से लाखों रुपये भी ऐंठ लिए थे।

..सुनिए, पीड़िता की दर्द भरी कहानी


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को वह विदेश से अमृतसर के एयरपोर्ट पर पहुंची थी। इस बीच आरोपी सुखदीप उसे एयरपोर्ट लेने आया था। यहां से वह सीधे राजस्थान अपने घर चली गई। 13 अगस्त की रात आरोपी दोबारा उसके घर आया और फिर अगले दिन सुबह उसे लेकर अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंच गया था। पीड़िता का आरोप है कि सुखदीप के पास उसकी एक पुरानी आडियो और फोटो थे। उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी और फिर उसे एक होटल में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल के कमरे में सुखदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकियां देकर वहां से फरार हो गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes