राहुल सोनी. अमृतसर।
गुरुद्वारा छेहरटा साहिब (गुरु की वडाली) में स्थित बीकेएसबीडीएस इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से ग्रेजुएशन डे बड़े उत्साह, गर्व व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिथिगण, विद्यार्थी तथा अभिभावक काफी संख्या में शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी का अभिवादन काफी गर्मजोशी से किया।
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सुलेखा वर्मा ने छात्रों से संबोधन करते हुए कहा कि आपकी शिक्षा उस जीवन के लिए एक ‘ड्रेस रिहर्सल’ है, जिसे आपने स्वयं जीना है इसलिए आगे बढ़ें और खूब चमकें। समारोह में युवा ग्रेजुएट्स बेहद आत्मविश्वासी व प्रफुल्लित नज़र आ रहे थे, क्योंकि वे अपने जीवन के इस विशेष पड़ाव को पार कर रहे थे। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की सफलता तथा खुशियों की कामना की।
यह समारोह एक हर्षोल्लास भरे और भावुक माहौल में संपन्न हुआ; इसने अपने पीछे कई खूबसूरत यादें छोड़ीं और विद्यार्थियों को जीवन में और भी ऊंची बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया ।

