वरिष्ठ पत्रकार.अजनाला.अमृतसर।
यहां से एक दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोप है कि ये दोनों नशे का कारोबार करते है। इनके कब्जे से लाखों की नशे की खेप बरामद हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह खेप उन्हें जेल से छूटा कथित अपराधी सप्लाई करता था। गिरफ्तार दंपत्ति की पहचान अमरीक सिंह (पति), कंवलजीत कौर (पत्नी) निवासी गांव लखूवाल, तहसील अजनाला के तौर पर हुई। दोनों के खिलाफ थाना अजनाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती है। इस बात की पुष्टि, थाना अजनाला के प्रभारी (एसएचओ-इंस्पेक्टर) हरचंद सिंह ने की। आगे-पीछे के लिंक को तालाश किया जा रहा है।
..कैसे हुई गिरफ्तारी..समझिए, इस रिपोर्ट में…..?
थाना अजनाला पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लखूवाल में एक दंपत्ति घर से नशा आगे सप्लाई करने का धंधा करता है। कई युवाओं को वहां से नशा खरीदते हुए देखा पाया गया। टीम ने खुद सिविल फर्दी में ग्राहक बन कर दंपत्ति के पास गए। जब दंपत्ति ने नशा देने लगा तो उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को प्राथमिक सामय 20 ग्राम नशा बरामद हुआ। उसे कब्जे में ले लिया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के मुताबिक, कीमत लाखों की बताई जा रही है।
शीर्ष अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि उक्त कथित दंपत्ति के खिलाफ सीएम के पार्टल में शिकायत भी आनलाइन दर्ज कराई गई थी। उसे ठोस आधार बनाकर पुलिस को सफलता हासिल हुई। अब आगे पीछे के लिंक ढूंढ कर सभी को जेल की सलाखों के पीछे धकेलने की तैयार की जा रही है।

