SNE NETWORK.AMRITSAR.
गेट हकीमा देर रात FIRING की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय युवक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने 2 युवकों नीतिश और गोश पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
गोली AMIT के जबड़े के पास लगी
परिजनों के अनुसार, अमित का ‘BIRTHDAY’ था और घर में केक काटने के बाद वह अपने साथियों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। आरोप है कि कुछ समय पहले बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने मौके पर ही शांत करवा दिया था। करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और कथित तौर पर अमित पर फायरिंग कर दी। गोली उसके जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल से एक खोल बरामद
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक खोल बरामद किया है। घायल युवक के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।###USA###UK###FIRING###AMRITSAR###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###IRELAND###

