वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

पंजाब के अमृतसर से बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां के हाथी गेट क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव दुकान पर पाया गया हैं। मरने वाले की पहचान यशपाल के तौर पर हुई। वह जूता बनाकर बेचने का धंधा करता था। परिवार अलग क्षेत्र में रहता हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका किसी ने कत्ल किया। हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। कानूनी कार्रवाई करने की पुष्टि पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस लूटपाट तथा कोई पुरानी के अलावा हर पहलू पर केस की जांच गंभीरता से कर रही हैं। इस वारदात की जानकारी पुलिस को दोपहर 1 बजे के करीब मिली।
शनिवार की दोपहर करीब जूते का कारोबार करने वाले यशपाल का शव मिला। आसपास के लोग डर गए। उसके हाथ पांव एकदम रस्सी के साथ बंधे हुए थे। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत संबंधित थाना को फोन पर दी। मौके पर पुलिस के शीर्ष अधिकारी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम को वहां पर बुलाया गया। टीम ने वहां से कई प्रकार के सैंपल इकट्ठा किया। दुकान तथा कुछ दूरी का क्षेत्र पुलिस ने कुछ समय के लिए सील कर दिया हैं।

शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि प्राथमिक दृष्टिकोण से मामला हत्या से जुड़ा हुआ हैं। हाथ-पांव को बंधे थे। लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया या फिर किसी के साथ मृतक की दुश्मनी थी, इस बार पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, परिवार घटना के बारे इतलाह कर दिया गया हैं। वह अलग जगह पर रहते हैं। बयान लेने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई हैं।

