AMRITSAR-POLITICS…इस बार ‘BJP’ सीनियर सिटीजन सेल करने जा रह कुछ खास…..जानेंगे, किस नेता ने दी इस बात की जानकारी..?

नव वर्ष विक्रम संवत 2083

राहुल सोनी.अमृतसर। 

जिला अमृतसर भाजपा सीनियर सिटीजन सेल की ओर से प्रथम नवरात्रि के शुभ पावन अवसर पर भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के आगाज पर 19 मार्च को एक विशाल समारोह हिंदू कॉलेज ढाब खटीका में सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव विनोद खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी महासचिव विनोद खन्ना ने बुधवार को रखी प्रेस वार्ता के दौरान दी।  

अमन शांति व सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ

सुबह 11 से 12 बजे तक सारे विश्व विशेष कर भारत में अमन शांति व सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा। हवन यज्ञ में आर आर एस के नेता,भाजपा नेता, साधु संत सीनियर सिटीजन सेल के पदाधिकारी,सदस्य व गणमान्य व्यक्ति आहुति डालेंगे।  हवन यज्ञ के उपरांत ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि यह हमारा वैज्ञानिक,प्राकृतिक व सांस्कृतिक नव वर्ष है। जो सृष्टि के नव आरंभ व प्रकृति के नवजागरण का प्रतीक हैं। नव वर्ष में नई ऊर्जा,नया उत्साह व नया संकल्प इसी के साथ हम सभी अपने जीवन में सुख समृद्धि व सफलता का स्वागत करेंगे। 

 जानेंगे..समारोह में कौन-कौन लोग होंगे शामिल

समारोह में अन्यों के अतिरिक्त जिला भाजपा अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू,भाजपा के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ राम चावला, वीरेंद्र सभरवाल,राम गोपाल,कंवल गुप्ता,लेखराज ठाकुर,शशिपाल चोपड़ा,मनोहर लाल महाजन,ज्योति प्रकाश,अवतार सिंह,कमल कपूर,रमेश महाजन,राजीव ठुकराल,मदन लाल सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes