AMRITSAR-RELIGIOUS-NEWS…महाराज जी के जयंती महोत्सव पर गुरु नगरी हो गई भक्तिमय…. हर एक के बोल पर था परामात्मा का नाम

REWAREDED-DINESH-BY-MAHRAJ-JI

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

DINESH-JI-PRAY-MAHRAJ

काफी धूमधाम से पवित्र नगरी श्री अमृतसर साहिब में साकेतवासी महंत श्री महावीर दास जी महाराज का जयंती महोत्सव मनाया जा रहा हैं। खास बात यह है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश से श्रद्वालू काफी श्रद्वा से पहुंच रहे हैं। धार्मिक कीर्तन के अलावा लोगों को परामात्मा के साथ जोड़ने के लिए धार्मिक गुणगान किए जा रहे हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा हैं, कुछ भक्तजनों ने तो अपनी बात साझा करते हुए भी कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे भगवान साक्षत उन्हें दर्शन देने के लिए धरती पर उतर आए हैं। अब मन में भी प्राण कर लिया है कि महाराज का जाप वे लोग हर समय करते रहेंगे तथा अपने शेष जिंदगी को सफल बनाने का पूरा पूरा प्रयास करते रहेंगे। 

MAHRAJ-JYANTY-MAHUTSAV-IMAGE

इस बीच भक्त दिनेश शर्मा तथा उनके एक साथी की काफी चर्चा रही। खास वजह ये थी कि उन्होंने धार्मिक प्रवचन से वहां पर आए हुए भक्तजनों के लिए समय बांध लिया। उन्हें महाराज जी का इतिहास तथा कैसे उनके साथ जुड़ा जा सकता है। उसके लिए अपने भक्ति वाले गीत से सब को महसूस कराया। उनकी 3 मिनट की वीडियो काफी भक्तों तथा आम जनता के बीच एक धार्मिक संदेश के तौर वायरल हो रही हैं। इस समय सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड भी कर रही है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया जगत इस वीडियो पर काफी भक्तमय तरीके से कमेंट भी कर रहा हैं। 

भोज का रहा खास प्रबंध

आज के धार्मिक समागम में कई प्रकार के भोज की व्यवस्था भी की गई। कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भक्तजनों के बीच परौसे गए। खास बात रही कि सभी में अनुशासन काफी था। भोज करने से पहले सभी ने एक साथ हाथ जोड़ कर उस परमात्मा तथा महाराज को याद करते हुए उन्हें स्वादिष्ट पकवान देने के लिए तय दिल से धनयवाद भी किया। भक्तजनों में पकवान परौसने वालों की काफी श्रद्वा को देखा गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes