AMRITSAR REPORT….कहासुनी होने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

कस्बा  जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव बन्ना  में एक व्यक्ति ने कहासुनी होने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार दोपहर की है। घटना के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया कि पति ने अपना पिस्तौल निकालकर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes