AMRITSAR REPORT…कौन है लखबीर..कैसे लापता हो गया विदेश में..क्या है , इसके पीछे की कहानी..जानिए, इस स्पेशल रिपोर्ट में….?

MISSING-CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.AMRITSAR

पत्नी के साथ युवक लखबीर का फोटो। - Dainik Bhaskar

पत्नी के साथ युवक लखबीर का फोटो।(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

अमृतसर का युवक (28) 2024 में पत्नी के साथ दुबई गया और कुछ दिनों बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पिता ने बताय कि लापता होने के बाद बहू भारत लौट आई और उनके घर आने की बजाय मायके चली गई। बाद में तलाक का केस दर्ज कर दिया। हाल ही में बहू की ओर से गांव के सरपंच के जरिए डेथ सर्टिफिकेट भेजा गया, जिसे उन्होंने साजिश बताया है। पिता ने बताया कि उन्हें अब तक नहीं पता कि उनका बेटा जिंदा है या नहीं। पता चला है कि बहू ने दूसरी शादी कर ली है।

परिवार ने सरकार से मामले की जांच की मांग की है। परिवार ने बेटे को विदेश भेजने के लिए 18 लाख रुपए एजेंट को दिए थे। अक्टूबर 2023 में लखबीर की शादी हुई थी। वह वॉलीबॉल का नेशनल प्लेयर था। उसके 2 भाई और 1 बहन है। एक भाई ईटली तो एक पिता के साथ खेती करता है।

लखबीर की पत्नी के साथ फोटो।

लखबीर की पत्नी के साथ फोटो। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

गांव जगदेव कलां के रहने वाले लखबीर सिंह के पिता देशा सिंह ने कहा कि बेटे लखबीर और बहू कवलदीप कौर को अप्रैल 2024 में दुबई भेजा था। उनके आगे की योजना यह थी कि दोनों काम के सिलसिले में इटली जाएं। इसके लिए उन्होंने जमीन बेचकर लगभग 18 लाख रुपय एक एजेंट को दिए। उन्होंने बताया कि जिस एजेंट के जरिए उन्हें इटली भेजना था, वह पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने दोनों को भारत वापस आने के लिए कहा।

अक्टूबर 2023 में लखबीर की शादी हुई थी।

अक्टूबर 2023 में लखबीर की शादी हुई थी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

  • पिता ने बताया कि जिस दिन उन्हें लौटना था, उससे एक दिन पहले उनके साथ रह रहे एक दोस्त ने बताया कि उनकी बहू लखबीर को जबरन कहीं बाहर लेकर गई थी। उसी रात बहू अकेली वापस आई और उसने कहा कि लखबीर कहीं खो गया है। पिता ने बताया कि दुबई में बहू ने अपने जीजा से लखबीर को धमकी दिलवाई थी। लखबीर को कहा गया था कि वह भारत वापस नहीं जा पाएगा। हालांकि वहां किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ था।
बेटे की फोटो के साथ पिता देशा सिंह।

बेटे की फोटो के साथ पिता देशा सिंह(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

  • पिता ने बताया कि लखबीर के गायब होने के बाद बहू लगातार यह कहती रही कि वह उसे ढूंढ रही है। बाद में उसने कहा कि लखबीर जेल में है। उसके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। इस कारण वह वहां बंद है। बहू उन्हें भरोसा दिलाती रही कि लखबीर जल्द बाहर आ जाएगा। करीब एक महीने बाद बहू को भारत लौटने के लिए कहा। एक महीने बाद बहू भारत तो लौटी, लेकिन सीधे अपने मायके चली गई और ससुराल नहीं आई। वहां उसने तलाक का केस दर्ज कर दिया। इस पूरे समय के दौरान उन्हें बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
लखबीर सिंह की शादी की फोटो।

लखबीर सिंह की शादी की फोटो। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

  • पिता ने बताया कि शक होने पर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद भी बहू ने थाने आकर दुबई जाने की बात कही। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह वास्तव में दुबई गई या नहीं। हाल ही में बहू ने गांव के सरपंच के माध्यम से लखबीर का डेथ सर्टिफिकेट भेजा।पिता ने कहा कि इसमें कोई बड़ी साजिश है, क्योंकि बहू न तो घर आई और न ही किसी से मिली, जबकि यह भी सामने आया है कि उसने दूसरी शादी कर ली है और शादी से तीन दिन पहले ही यह डेथ सर्टिफिकेट भेजा गया।
लखबीर ने टूर्नामेंट में जीती ट्रॉफियां।

लखबीर ने टूर्नामेंट में जीती ट्रॉफियां। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

  • पिता ने बताया कि उनका बेटा वॉलीबॉल का बेहतरीन प्लेयर रहा है। घर के हर कमरे में उसकी मेहनत और कामयाबी की झलक मिलती है, जहां उसके जीते हुए मेडल और ट्रॉफियां सजी हुई हैं। लखबीर के पिता ने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे के बारे में सही जानकारी दी जाए। आज तक हमें नहीं पता कि हमारा बेटा जिंदा है या नहीं। बस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि हमें हमारे बेटे के बारे में सच्चाई पता चले।
पिता ने बताया कि बेटे का ये डेथ सर्टिफिकेट बहू ने भेजा।

पिता ने बताया कि बेटे का ये डेथ सर्टिफिकेट बहू ने भेजा। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

100% LikesVS
0% Dislikes