AMRITSAR REPORT….कैसे खालिस्तान कमजोर युवाओं का कर रहा है ब्रेन वाश…पंजाब का माहौल खराब करने के लिए हथियार कहां से हो रहे मुहैया…महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इसे, पढ़े…..?

KHALISTHAN-FLAG-SNE

.

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल मार्च में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए आतंकी ग्रेनेड हमले के सिलसिले में मंगलवार को पंजाब भर में 19 जगहों पर छापेमारी की।एनआईए की टीमों ने सीमावर्ती जिलों अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला में की गई छापेमारी के दौरान मोबाइल/डिजिटल उपकरणों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
14 मार्च की रात, विदेशी आकाओं द्वारा समर्थित आतंकवादियों ने अमृतसर के शेरशाह रोड स्थित ठाकुर द्वार सनातन मंदिर पर ग्रेनेड फेंका था। यह घटना पंजाब में विभिन्न आतंकी समूहों के गुर्गों द्वारा विदेश में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर किए गए कई हालिया ग्रेनेड हमलों में से एक थी। मामले की जांच के दौरान, एनआईए ने पाया कि यह हमला आरोपी गुरसिदक सिंह (अब दिवंगत) और विशाल गिल ने किया था।


गुरसिदक सिंह विदेशी आकाओं के संपर्क में था, जिन्होंने भारत में रहने वाले लोगों की भर्ती की और ग्रेनेड/विस्फोटक व धन मुहैया कराकर लोगों में आतंक फैलाने की साजिश रची। आकाओं ने कमजोर युवाओं को कट्टरपंथ बनाया और उन्हें पैसे और ड्रग्स के बदले आतंक फैलाने के लिए उकसाया। एनआईए की जारी जांच के अनुसार, गुरसिदक सिंह और विशाल गिल ग्रेनेड और हथियार उठाने और गिराने के कई मामलों में शामिल थे।

100% LikesVS
0% Dislikes