AMRITSAR-REPORT…खोया बैग चंद मिनट में ढूंढने की मिसाल कायम की ‘SGPC’ के इन कर्मचारियों ने….किस ‘NRI’ का था वो बैग….कितने लाख पाउंड थे उसमें… जानेंगे, कौन-कौन होगा सम्मानित..?

NRI-FAMILY

राहुल सोनी अमृतसर। 

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन के लिए आए इंग्लैंड के एक परिवार का खोया हुआ बैग बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसमें एक पासपोर्ट और करीब 20 लाख पाउंड थे। इसे ढूंढने में शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों की खास भूमिका रही। फिलहाल, इसे परिवार को सौंप दिया गया। परिवार ने एसजीपीसी का धन्यवाद करते हुए इस कार्य की खूब प्रशंसा भी की। इधर, एसजीपीसी अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी ने इन कर्मचारियों को सम्मानित करने का घोषणा की। 

.जानेंगे, कैसे ढूंढा बैग

बताया जा रहा है कि इंगलैंड से एक परिवार श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन करने के लिए आया था। इस बीच उनका कीमती बैग खो गया। परिवार उस समय काफी घबरा गया। इस बात का जब एसजीपीसी को पता चला तो उनकी टीम ने बैग को ढूंढने के लिए भरपूर प्रयास किया। आखिर, अथक प्रयास के बावजूद टीम ने बैग को हासिल कर लिया। पता चला है कि बैग में करीब 20 लाख पाउंड की राशि थी, जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा के मुताबिक, करोड़ो में हो जाती है। इसके अलावा पासपोर्ट भी था। 

सम्मानित होंगे कर्मचारी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष धामी ने कहा कि प्रतिदिन श्री हरिमंदिर साहिब में देश-विदेश से संगत दर्शन के लिए आती हैं। हमारे कर्मचारी हमेशा ही काफी ईमानदारी तथा लगन से ड्युटी देते हैं। किसी को कोई दिक्कत आए, उसके लिए एसजीपीसी उनकी सेवा में तत्पर तैयार रहते हैं। जब, ये मामला उनके संज्ञान में आया तो काफी गंभीरता से लिया गया। पूरी मुस्तैदी से खो चुके बैग को चंद समय में ढूंढ लिया गया। जिन कर्मचारियों ने बैग को ढूंढा हैं, उन्हें एसजीपीसी की तरफ से जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। 

इस मौके पर एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन,ओएसडी सतबीर सिंह, सेक्रेटरी बलविंदर सिंह काहलवां, गुरिंदर सिंह मथरेवाल, पर्सनल सेक्रेटरी शहबाज सिंह, डिप्टी सेक्रेटरी हरभजन सिंह वक्ता, श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा, जसपाल सिंह ढड्डे इत्यादि मौजूद थे।

100% LikesVS
0% Dislikes