AMRITSAR-REPORT…यहां से बरामद हुआ हथियारों का बड़ा जखीरा…जानिए, कौन-कौन लोग थे शामिल….पाकिस्तान का क्या है इसमें रोल…….?

C.P-ASR-31.10.25

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.चंडीगढ़।

DGP-TWEET-31.10.25

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े सीमा-पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी अमृतसर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 आधुनिक पिस्टल बरामद की हैं, जिसमें 9 ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और 6 पिस्तौल .30 बोर की शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे और पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।

….यहां पर दर्ज हुई एफआईआर


अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों, इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी है, ताकि हथियार सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म किया जा सके। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से 10 करोड़ की हथियारों की बड़ी खेप भेजी गई है, जिसे उक्त आरोपियों ने रिसीव किया था। इसी के तहत ट्रैप लगाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इसे मौके पर ही हथियार बरामद किए गए। 

100% LikesVS
0% Dislikes