वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
एक पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पिता के खौफनाक कदम उठाने के पीछे का कारण बेरोजगारी और आर्थिक तंगी बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि एक पड़ोसी ने उसके रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। रिश्तेदार घर पहुंचे। आनन-फानन में सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान शहूरा गांव निवासी लवप्रीत सिंह, उसकी बड़ी बेटी जसप्रीत कौर (8) और छोटी बेटी वीरपाल कौर (6) के रूप में हुई है। मामला पंजाब के अमृतसर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं।
लंबे समय से लवप्रीत था तनाव में ..
मृतक की बुआ सरबजीत कौर के मुताबिक उसके भाई ओर भाभी की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। लवप्रीत सिंह लंबे समय से बेरोजगार था और काम न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था। सोमवार सुबह लवप्रीत अपनी पत्नी कुलदीप कौर और बेटे को अटारी में काम पर छोड़कर घर लौटा था। इसके बाद घर आकर बाहर घूम रहे बच्चों को अपने पास बुलाया और कहा कि आकर रजाई में बैठो। इसके बाद उसने जहरीली चीज बच्चों को खिलाई और खुद भी खाई। पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

