AMRITSAR-REPORT…सुखबीर बादल के काफिले का वाहन हादसाग्रस्त….जानिए, किस जगह हुआ यह हादसा

SUKHBIR-VEHICLE-DAMAGED-2-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अजनाला /अमृतसर।

 अजनाला में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल के काफिले का सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि डीएसपी की थार गाड़ी पुलिस बस से जा टकराई। गनीमत रहा कि किसी प्रकार का जान की कोई क्षति नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि  हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखबीर बादल राहत सामग्री पीड़ित परिवार को बांटने के लिए पहुंचे थे। हादसा विछोहा गांव का बताया जा रहा है। 

SUKHBIR-VEHICLE-DAMAGED-1-SNE

जानिए..कैसे हुआ हादसा..?

काफिले में कई वाहन चल रहे थे। इसी दौरान डीएसपी की थार गाड़ी आगे चल रही बस से बेकाबू होकर टकरा गई। इसके चलते बस आगे चल रही एक अकाली नेता की फॉर्च्यूनर कार में टकरा गई। इसके बाद काफिला रुक गया। सभी उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कारों और बस के पास पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई और मामले की जानकारी ली। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया।

इस मामले में पुलिस का क्या कहना है, समझिए, इस रिपोर्ट में…?


पुलिस के मुताबिक, सुखबीर बादल अजनाला दौरे पर थे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे और राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल डीएसपी इंदरजीत सिंह की थार गाड़ी आगे चल रही बस से टकरा गई। इससे बेकाबू हुई थार गाड़ी आगे चल रही काफिले की ही फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। यह फॉरच्यूनर का अकाली नेता की है। टक्कर होते ही सभी वाहन रुक गए।


एयरबैग खुले, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ


हादसा होते ही काफिले में शामिल सभी वाहन रुक गए। सभी तुरंत थार गाड़ी के पास पहुंचे और अंदर से डीएसपी और अन्य को बाहर निकाला। जिस वक्त हादसा हुआ, उसके तुरंत बाद थार गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे। इस वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर, थार और बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मुताबिक, 10 के करीब लोग बस में सवार थे, जबकि थार में दो लोग थे। इसके अलावा आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार में 5 लोग सवार थे। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कुछ को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें हल्का फस्ट एड दिया गया है। एयरबैग खुल जाने के कारण गंभीर चोटों से पुलिसकर्मी और कार में सवार अकाली नेता बच गए।

67% LikesVS
33% Dislikes