AMRITSAR-UPDATE…सिरोपा पर विवाद…..क्यों, राहुल गांधी को पहनाया….इस पर SGPC नाराज़, कार्रवाई के लिए कमेटी गठित..?

RAHUL-GANDHI-REWARDED-GURUD

पवन कुमार.अमृतसर। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने अमृतसर के अलग-अलग गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें बाबा बुड्डा साहिब जी के गुरुद्वारा साहिब और श्री दरबार साहिब में प्रबंधकों ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। सिरोपा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने इस पर SGPC के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। मामले के SGPC के ध्यान में आने पर उन्होंने इस पर नोटिस लिया है।


SGPC ने मामले को लेकर बीती रात प्रेस नोट जारी किया। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धामी ने बताया कि SGPC की अंतरिम कमेटी ने पहले ही फैसला किया था कि गुरुद्वारा साहिबान के दरबार में केवल धार्मिक हस्तियों, रागी सिंहों और सिख महापुरुषों को ही सिरोपा देने की अनुमति है। किसी अन्य विशेष व्यक्ति को यह सम्मान देने पर पाबंदी है।


उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में हुई घटना की जांच जारी है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धामी ने यह भी कहा कि सिखों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता और गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी को गुरुद्वारा साहिब से सिरोपा देना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। यह सिख मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ है।

100% LikesVS
0% Dislikes