AMRITSAR-UPDATE..जानिए, सिविल अस्पताल में कैसे लगी आग, कौन-कौन है इसका जिम्मेदार, पढ़ें, खास रिपोर्ट….?

CIVIL-HOSP-FIRE-ASR-1-SNE

PAWAN KUMAR.AMRITSAR.

सिविल अस्पातल में आज सुबह 7 बजे अचानक आग लग गई। बच्चों का वार्ड होने के कारण अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ मौके पर पहुंचा और शीशे तोड़े। इसके बाद सभी बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। वार्ड में करीब 15 बच्चे थे। स्टाफ ने फायर कंट्रोल करने वाले सिलेंडर से आग पर काबू पाया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर धवन आग बुझाने वाले कर्मचारी मनजिंदर के गले मिले।

डॉक्टर धवन ने बताया कि आग एक फ्रिज में लगी, जो ब्लड बैंक के अंदर पड़ा था। अनुमान यही है कि वे सेल्फ हीट हो गया और उसने आग पकड़ ली। इस आग से आसपास रखे फ्रिजों को भी हल्का नुकसान पहुंचा। स्टाफ ने जब ये देखा तो सभी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा बताया कि सुरक्षा गार्ड ने ब्लड बैंक के शीशे तोड़े, ताकि अंदर गैस इकट्‌ठी ना हो सके। इसके बाद पूरा स्टाफ वहां पहुंचा और फायर सिलेंडर से आग को काबू कर लिया। सफाई कर्मचारी मनजिंदर सिंह ने कहा- सुबह ब्लड बैंक के अंदर लगे फ्रिज के पास आग लगी। जिसके बाद आग फैल गई। मुश्किल से मरीजों की जान बचाई।

सफाई कर्मचारी वंदना ने कहा- हम नीचे खड़े थे, अभी ड्यूटी पर आए ही थे। भाग कर नीचे आए व्यक्ति ने बताया कि सिविल अस्पताल में आग लगी है। जिसके बाद हम तुरंत ऊपर भागे। हमारा दिल जानता है कि हमने आग को कैसे बुझाने की कोशिश की।

75% LikesVS
25% Dislikes