AMRITSAR-VIRAL-NEWS….नहीं सुधरती जनता….प्रतिबंध के बावजूद लोहड़ी पर हुई हवाई फायरिंग…जानिए, मामला, किस क्षेत्र का…?

GUN-SHORT-VIRAL-IMAGE

पवन कुमार.अमृतसर। 

अमृतसर में लोहड़ी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। मजीठा रोड क्षेत्र में पतंग उड़ाते समय कुछ युवकों द्वारा सरेआम फायरिंग की गई। फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक लोहड़ी का जश्न मनाते हुए हवाई फायरिंग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, हालांकि गनीमत रही कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।


उधर,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes