AMRITSAR-VIRAL-VIDEO….कमिश्नर भुल्लर साहब, अपनी पुलिस की करतूत देखें….इंसाफ मांगने गए युवक को ही पीट डाला…..?

VICTIM-YOUTH-OF-POLICE-STATION-RANJIT-AVENUE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

पंजाब की अमृतसर पुलिस पर गंभीर आरोप लगा हैं। ऐसे में पुलिस आयुक्त साहब गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आम जनता ने संदेश दिया है कि आप अपनी पुलिस की करतूत तो देखें, इंसाफ मांगने वाले युवक को आपकी पुलिस ने बुरी तरह से पीट डाला। मामला, पुलिस स्टेशन रंजीत एवेन्यू से जुड़ा हैं। रविवार को इंसाफ मांगने वाले युवक की एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हुई। फिलहाल, पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। पूरा दिन पंजाब पुलिस की शहर में इस शर्मनाक करतूत की खूब चर्चा हुई। अब आयुक्त साहब को भी इस मामले की जांच के आदेश जारी कर आम जनता के बीच पुलिस का एक अच्छा संदेश देने की आवश्यकता हैं। फिलहाल, पुलिस विभाग की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। 

…जानिए, क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला, गत देर रात का बताया जा रहा हैं। मामला, रंजीत एवेन्यू क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। एक युवक कुछ लोगों ने अश्लील मजाक तथा शारीरिक प्रताड़ित किया। वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन रंजीत एवेन्यू पहुंच गया। पुलिस थाना में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसकी फरियाद सुनने की बजाय उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। ऊपर से कहा कि ये तेरा बर्थडे गिफ्ट हैं। हालांकि, युवक का कोई जन्मदिन नहीं था। सामने आ रही तस्वीरों से देखा जा सकता है कि युवक की बाजू पर काफी गहरे घाव दिखाई दे रहे है। उससे साफ इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह निशान पुलिस की पिटाई के ही हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes