AMRITSAR-VIRAL-VIDEO….दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, ..स्कूटी को आग से फूंक डाला, क्षेत्र में है दहशत का माहौल, बाजार बंद, लोग घरों में दुबके, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील 

LIVE-BREAKING-NEWS-CREDIT-BY-INTERNET-MEDIA

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर में बीच सड़क झगड़ा करते दोनों पक्ष और आग लगने के बाद स्कूटी जलती हुई। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में बीच सड़क झगड़ा करते दोनों पक्ष और आग लगने के बाद स्कूटी जलती हुई।

अमृतसर के थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब झगड़े के बाद एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और पहले दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आईं और उनका इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना खूह भल्ले इलाके की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

आग लगने के बाद गली में जलती स्कूटी।

आग लगने के बाद गली में जलती स्कूटी।

पीड़ित परिवार ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार शाम को उनका बेटा बाल कटवाने सैलून में गया था। तभी 4 लड़के वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी स्कूटी को आग लगा दी गई। परिवार का दावा है कि कुल चार युवक थे, जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। सभी नाबालिग हैं। उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर स्कूटी को आग लगाई। वे बेटे को भी जलाना चाहते थे, लेकिन वह किसी प्रकार बच निकला। उसके काफी चोटें आई हैं। परिवार ने यह भी बताया कि मोहल्ले के लोगों ने समझौता करवाने की कोशिश की थी। दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हो भी गया। इसके बावजूद कुछ युवक तेजधार हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।

झगड़े के बाद आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस।

झगड़े के बाद आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस।

वहीं, दूसरा पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इस्लामाबाद थाने के SHO हरसन ने कहा है कि लड़के को पिटता देख उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने भी दूसरे पक्ष के 4 लड़कों के साथ मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, उनमें से केवल 2 लड़के ही हाथ आए। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में अंदर खाते समझौता हो गया है, इसलिए इनमें से किसी ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने पीड़ितों को इंसाफ का भरोसा दिलाया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes