AMRITSAR VIRAL-VIDEO…पुलिस आयुक्त भुल्लर साहब , वर्तमान में भी अमृतसर की गलियों में बिक रहा नशा…?

DRUG-VIRAL-VIDEO-ASR-SNE-2

PAWAN KUMAR.AMRITSAR.

पुलिस आयुक्त गुरुप्रीत सिंह भुल्लर साहब , वर्तमान में भी नशा सरेआम बिक रहा है। नशा बेचने वाले अब युवा इस गौरखधंधे को चला रहे है। ताजा तस्वीरें, सोशल मीडिया में एक वीडियो ने इस बात के पक्के प्रमाण दे दिए। पता चला है कि कैसे 4 युवा कोट खालसा की एक गली में सरेआम चिट्टा बेच रहे है। जब पास में ही रहने वाली एक महिला को पता लगता है तो सभी चुपके से वहां से फरार हो जाते है। फिलहाल, पुलिस के किसी बड़े अधिकारी का इस पूरे प्रकरण को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशेली पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 

DRUG-VIRAL-VIDEO-ASR-SNE-2

जानिए, क्या है पूरा मामला

मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित होती है। वीडियो नशे का कारोबार करने वालों के साथ जुड़ी थी, इसलिए, शहर के हर मोबाइल में काफी ट्रेंड कर रही थी। उस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है। 4 युवक गली में एक एक्टिवा पर बैठे हुए थे। इतने में कुछ अन्य युवक उनके पास आते है। फिर पैसे देकर चिट्टे की पुड्डियां ले लेते है। इतने में छत पर खड़ी एक महिला उनकी हरकत को देख लेती है तथा उन्हें चेतावनी देती है कि तुम नशा बेच रहे हों, अभी में पुलिस थाना को तुम्हारी शिकायत देती है। सभी वहां से एकदम फरार हो जाते है। सत्य लगाने पर स्पष्ट हुआ कि इनकी हरकतों को कोट खालसा में स्थित एक डाक्टर क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा ने कैद कर लिया।  

100% LikesVS
0% Dislikes